Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

Karnataka: बल्लारी में पुलिस ने एटीएम लूट की कोशिश नाकाम की, आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

कर्नाटक के बल्लारी में मंगलवार रात पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने एटीएम लूटने की कोशिश कर रहे आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। ये घटना बल्लारी में कलम्मा सर्कल के पास एक्सिस बैंक के एटीएम में हुई।

पुलिस ने आरोपी को एटीएम का कैश बॉक्स ले जाते समय पकड़ लिया। एएसआई मल्लिकार्जुन ने आरोपी वेंकटेश (आनंतपुर, आंध्र प्रदेश निवासी) को गिरफ्तार किया। जब आरोपी ने एएसआई मल्लिकार्जुन पर हमला करने की कोशिश की, तो अतिरिक्त पुलिस बल को मदद के लिए बुलाया गया। कांस्टेबल निंगप्पा तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे।