Breaking News

लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |   गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |  

एनटीआर जिले के लोगों को एनटीटीपीएस से शिकायत

आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में डॉक्टर नरला टाटा राव थर्मल पावर स्टेशन विवादों में है। लोगों का कहना है कि फैक्ट्री से होने वाले प्रदूषण से इब्राहिमपटनम ब्लॉक और दूसरे गांवों में सेहत से जुड़ी परेशानियां हो रही हैं। गांव वाले प्रदूषण रोकने के लिए तत्काल उपाय करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रदूषण का स्तर चिंताजनक है। उन्होंने ऐलान किया है कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में वे उसी पार्टी को वोट देंगे, जो इस मुद्दे को हल करने का वादा करेगी। आंध्र प्रदेश में 13 मई को लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती चार जून को होगी।