Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

केरल में धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए पादरी को दी गई ‘धमकी’, पुलिस ने दर्ज किया केस

Kerala: केरल में धर्मांतरण के आरोप में एक पादरी को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं के एक समूह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बिना किसी औपचारिक शिकायत के स्वतः ही कार्रवाई शुरू की है। 

सूत्रों ने कहा कि घटना कुछ महीने पहले की बताई जाती है और इस संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर शनिवार को मामला दर्ज किया गया। स्थानीय मीडिया द्वारा प्रसारित कथित फुटेज में, लोगों के एक समूह को पादरी से भिड़ते और शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी देते हुए देखा जा सकता है। 

सुल्तान बाथरी थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार, आरोपियों ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति को धमकाने की कोशिश की, घटना का वीडियो बनाया और शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने के इरादे से उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। 

मामला बीएनएस की धारा 192 (दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसाना), 351 (3) (मृत्यु या गंभीर चोट पहुंचाने के लिए आपराधिक धमकी देना) और 3 (5) (एक ही इरादे से कई लोगों द्वारा किया गया अपराध) समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

सूत्रों ने बताया कि वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान के लिए जांच जारी है। ये मामला बीजेपी शासित छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में दो कैथोलिक ननों की हालिया गिरफ्तारी को लेकर राज्य में तीव्र राजनैतिक विवाद के बीच सामने आया है। एनआईए अदालत ने शनिवार को ननों को जमानत दे दी थी।