Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

बेंगलुरु-वाराणसी फ्लाइट में यात्री ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश, CISF ने संभाला

Bangalore: सोमवार सुबह बेंगलुरु से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1086 में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। उड़ान भरने के दौरान एक यात्री ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक, यह यात्री अपनी सीट से उठकर कॉकपिट के पास गया और दरवाजा खोलने का प्रयास करने लगा। यह यात्री आठ अन्य लोगों के साथ यात्रा कर रहा था। घटना के बाद विमान ने सुरक्षित रूप से वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग की और उक्त व्यक्ति तथा उसके साथी सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के हवाले कर दिए गए।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घटना पर बयान जारी करते हुए कहा कि किसी भी सुरक्षा मानक का उल्लंघन नहीं हुआ। बयान में कहा गया कि, "एक यात्री टॉयलेट की तलाश में कॉकपिट एंट्री एरिया में चला गया। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि सुरक्षा मानक पूरी तरह लागू हैं और किसी का उल्लंघन नहीं हुआ। इस मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।"

एयरलाइन ने यह भी बताया कि इस घटना के दौरान यात्रियों और क्रू मेंबर की सुरक्षा पर कोई खतरा नहीं था।