Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

चुनाव के लिए पार्टी हमेशा तैयार: हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बडोली

विधानसभा की तारीखों की घोषणा से पहले, हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी चुनाव लड़ने के लिए हमेशा तैयार है। चुनाव आयोग शुक्रवार दोपहर को विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा।

दोपहर तीन बजे के आसपास प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए मीडिया को दिए गए चुनाव आयोग के निमंत्रण में उन राज्यों का जिक्र नहीं किया गया जिनके लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

हरियाणा विधानसभा का तीन नवंबर और महाराष्ट्र का 26 को कार्यकाल खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट के निर्धारित समय सीमा 30 सितंबर से पहले जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की भी योजना बना रहा है।

चुनाव आयोग ने चुनाव तैयारियों की निगरानी के लिए हाल ही में जम्मू कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया है, लेकिन अब तक महाराष्ट्र का दौरा नहीं किया है।