Breaking News

मोदी सरकार के दिग्गज मंत्रियों की आज 11 बजे होगी बैठक, मॉनसून सत्र की रणनीति पर मंथन     |   मुर्शिदाबाद में बड़ा हादसा... ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 2 बच्चों समेत 3 की मौत     |   राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात UPSSF के पद अब होंगे स्थायी, चढ़ावा चोरी के बाद बड़ा फैसला     |   नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में AC फटने से लगी आग, बड़ा हादसा टला     |   जम्मू-कश्मीर: पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश में एक शख्स ढेर, चार SOG जवान घायल     |  

20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र, सरकार ला सकती है ये 5 नए विधेयक

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। हालांकि, उससे पहले दिल्ली में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। पक्ष से लेकर विपक्ष तक में बैठकों का दौर जारी है। आने वाले विधेयकों पर रणनीति बनाई जा रही है और सर्वदलीय बैठक बुलाने की भी मांग हो रही है। विपक्ष जहां बेरोजगारी, महंगाई और NEET पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है तो सरकार अपने अहम विधेयकों को पास कराने की रणनीति बना रही है। इसे लेकर आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर बैठक भी है। इस बीच उन विधेयकों की लिस्ट सामने आ गई है जो सरकार इस बार मॉनसून सत्र में पेश कर सकती है। 

सरकार मॉनसून सत्र में लोकसभा जिन पांच नए बिलों को लाने पर विचार कर सकती है, वे हैं-: 

  1. इनकम-टैक्स (संशोधन) बिल, 2026 (एक अध्यादेश की जगह लेने के लिए)
  2. सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन बिल, 2026 (एक अध्यादेश की जगह लेने के लिए) 
  3. जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, 2026 
  4. राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) बिल, 2026 
  5. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) बिल, 2026। 

इसके अलावा, सरकार दो पुराने बिलों पर भी विचार कर सकती है

  1. विदेशी योगदान (विनियमन) संशोधन बिल, 2026, जिसे 25 मार्च, 2026 को लोकसभा में पेश किया गया था ।
  2. विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल, 2025, जिसे 15 दिसंबर, 2025 को लोकसभा में पेश किया गया था और एक संयुक्त समिति को भेजा गया था।

सरकार की तरफ से जारी लिस्ट में भले ही डीलिमिटेशन या परिसीमन बिल और वन नेशन वन इलेक्शन बिल का जिक्र नहीं है लेकिन विपक्षी खेमे में चर्चा सिर्फ इन्हीं दो बिलों की हो रही है। विपक्ष को लगता है कि सरकार इन दोनों बिलों को लेकर तेजी से बढ़ रही है। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि परिसीमन बिल का विरोध करेगी। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर मंत्रियों के समूह यानी ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है जिसकी अध्यक्षता राजनाथ सिंह करेंगे। बैठक में संसद के आगामी सत्र के लिए रणनीति और समन्वय पर चर्चा होगी। दूसरी ओर कांग्रेस भी मॉनसून सत्र को लेकर पूरी तैयारी कर रही है। लगातार बैठकें हो रही हैं। सत्र शुरू होने से पहले 19 जुलाई को विपक्षी दलों की मीटिंग भी बुलाई गई है।