Breaking News

मोदी सरकार के दिग्गज मंत्रियों की आज 11 बजे होगी बैठक, मॉनसून सत्र की रणनीति पर मंथन     |   मुर्शिदाबाद में बड़ा हादसा... ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 2 बच्चों समेत 3 की मौत     |   राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात UPSSF के पद अब होंगे स्थायी, चढ़ावा चोरी के बाद बड़ा फैसला     |   नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में AC फटने से लगी आग, बड़ा हादसा टला     |   जम्मू-कश्मीर: पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश में एक शख्स ढेर, चार SOG जवान घायल     |  

देहरादून दौरे पर राहुल गांधी, 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शिक्षा और बेरोजगारी पर करेंगे चर्चा

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का राष्ट्रव्यापी अभियान ‘छात्रों की गूंज’ 17 जुलाई 2026 को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रस्तावित है. देश में हाल ही में हुए नीट (NEET) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, महंगी शिक्षा और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर कांग्रेस इस अभियान के जरिए सीधे युवाओं और छात्रों से संवाद कर रही है. 17 जुलाई को राहुल गांधी का देहरादून दौरा है, 

देहरादून के बन्नू मैदान में आज राहुल गांधी का दौरा प्रस्तावित है. राहुल गांधी इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के युवाओं से संवाद करेंगे, ऐसे में राज्य के अलग-अलग जिलों से भी बड़ी संख्या में युवाओं के आने की उम्मीद है. राहुल गांधी के इस कार्यक्रम के लिए उत्तराखंड कांग्रेस कई महीनों से तैयारियां कर रही है. कांग्रेस ने सभी व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है और 10 वरिष्ठ नेताओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है.

 मंगलवार की रात ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के आयोजन स्थल को लेकर जमकर सियासी ड्रामा हुआ था. कांग्रेस ने पहले परेड ग्राउंड की बुकिंग का दावा किया था, लेकिन अनुमति न मिलने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ चकराता विधायक प्रीतम सिंह और दर्जनों कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए थे. इस कड़े विरोध के बाद आखिरकार प्रशासन की ओर से बन्नू ग्राउंड में इस कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति दे दी गई है.