Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

एक अक्तूबर से आईएसबीटी दून में पार्किंग खत्म, अनुबंधित बसें बाहर जाएंगी

आईएसबीटी देहरादून में एक अक्तूबर से अनुबंधित बसों की पार्किंग नहीं होगी। परिवहन निगम ने एमडीडीए को पार्किंग वापस कर दी है। इसके लिए निगम हर महीने 58,410 रुपये का भुगतान कर रहा था।

परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन सीपी कपूर की ओर से मंडलीय प्रबंधक संचालन देहरादून, सहायक महाप्रबंधकों को आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि परिवहन निगम आईएसबीटी में बसों की पार्किंग कराने के लिए एमडीडीए को हर महीने जीएसटी सहित 58,410 रुपये प्रतिमाह भुगतान कर रहा था। इस पार्किंग को एमडीडीए को वापस करने पर प्रबंध निदेशक ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।