Breaking News

पूर्णिया फतह करने का पप्पू यादव चल रहे दांव

बिहार में सबसे हॉट लोकसभा सीट पूर्णिया बनी हुई है. कांग्रेस में अपनी पार्टी का विलय करने के बाद भी राजेश रंजन (पप्पू यादव) पूर्णिया सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में है. इंडिया गठबंधन के तहत पूर्णिया सीट कांग्रेस के बजाय आरजेडी के खाते में गई है. आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने जेडीयू से आईं बीमा भारती को टिकट देकर मैदान में उतार दिया है. ऐसे में पप्पू यादव के निर्दलीय उतरने से मुकाबला रोचक हो गया है और सबसे बड़ा सिरदर्द वो आरजेडी के लिए बन रहे हैं.