Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

भारत बॉर्डर पर पाकिस्तानी युवक अरेस्ट

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवानों ने शनिवार की शाम एक पाकिस्तानी और दो नेपाली नागरिक को अवैध तरीके से भारतीय सीमा में घुसते में हुए दबोच लिया है. जरूरी जांच पड़ताल के बाद एसएसपी ने तीनों को खोरीबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक की पहचान सैफुल्लाह (46) के रूप में हुई है. वह पाकिस्तान के मर्दन का रहने वाला है. इसी प्रकार दोनों नेपाली नागरिकों की पहचान मन बहादुर थापा (51) निवासी होमटांग-6 भोजपुर और मेघ बहादुर थापा (40) निवासी रिस्कू-09 सागरमाथा के रूप में हुई है.