Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

PM मोदी केरल में एनडीए उम्मीदवारों के लिए करेंगे प्रचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के चुनावी अभियान के तहत 15 अप्रैल को केरल में दो कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पार्टी सूत्रों ने रविवार को ये जानकारी दी। मोदी सोमवार सुबह त्रिशूर जिले के अलाथुर निर्वाचन क्षेत्र के कुन्नामंगलम में चुनाव प्रचार के तहत जन सभा में हिस्सा लेंगे। वो अलाथुर और त्रिशूर में चुनाव लड़ रहे एनडीए उम्मीदवारों टी. एन. सरासु और सुरेश गोपी के लिए चुनाव प्रचार में भाग लेंगे। 

इसके बाद पीएम तिरुवनंतपुरम जिले के कट्टक्कडा की यात्रा करेंगे। कट्टक्कडा में मोदी अट्टिंगल और तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्रों से एनडीए के बैनर तले चुनाव लड़ रहे दो केंद्रीय मंत्रियों वी. मुरलीधरन और राजीव चंद्रशेखर के लिए प्रचार करेंगे। केरल में आम चुनाव के लिए सभी 20 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। ये मोदी का राज्य का छठा दौरा है। वो पिछली बार 19 मार्च को केरल आए थे, जब उन्होंने पलक्कड जिले में विशाल रोड शो किया था। 

बीते 15 मार्च को पत्तनमथिट्टा शहर में सार्वजनिक बैठक में भागीदारी के बाद उनका पलक्कड में रोड शो हुआ। यहां उन्होंने दक्षिणी केरल के निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे एनडीए उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाया। इससे पहले उन्होंने जनवरी में दो बार और फरवरी में एक बार राज्य का दौरा किया था। इन दौरों में आधिकारिक और पार्टी समारोह दोनों शामिल थे।