Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

PM मोदी ने झारखंड को दी बड़ी सौगात, 35,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 35,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को झारखंड में 35,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

उन्होंने धनबाद जिले के सिंदरी में हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड के 8,900 करोड़ रुपये के उर्वरक संयंत्र को देश को समर्पित किया। ये संयंत्र हर साल लगभग 12.7 एलएमटी (लाख मीट्रिक टन) स्वदेशी यूरिया उत्पादन बढ़ाएगा, जिससे देश के किसानों को लाभ होगा।

गोरखपुर और रामागुंडम में ऐसी सुविधाओं के बाद ये देश में तीसरा उर्वरक संयंत्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में 26,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की रेल, बिजली और कोयला परियोजनाओं की भी शुरुआत की।