Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

पीएम मोदी का तिरुपति से तेलंगाना साधने का प्लान

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर यानि गुरुवार को मतदान है. चुनाव प्रचार का शोर थमने से पहले पीएम मोदी ने सियासी माहौल भाजपामय बनाने के लिए मोर्चा संभाल लिया है. पीएम मोदी आज तिरुमला में भगवान वेंकेटश्वर की विशेष पूजा में शामिल हुए. इसके बाद दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे, तो शाम को हैदराबाद में रोड-शो करेंगे. माना जा रहा है कि ये पीएम मोदी के तिरुपति बालाजी दरबार से तेलंगाना को साधने की रणनीति है.