Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदर्शनी का आयोजन, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Gujarat: वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के दौरान 11 से 15 जनवरी 2026 तक एक भव्य प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। राजकोट में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस आयोजन में 16 से अधिक देशों के 110 अंतरराष्ट्रीय खरीदार भाग लेंगे। 

प्रदर्शनी का मकसद सौराष्ट्र और कच्छ की निर्यात क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। करीब 26 हजार वर्ग मीटर में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में 400 से अधिक प्रदर्शक एग्रो-फूड प्रोसेसिंग, ऊर्जा, इंजीनियरिंग, रक्षा, पेट्रोकेमिकल्स और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे।