Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

पीएम मोदी आंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रहे: सीएम धामी

Dehradun: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. आंबेडकर को सम्मानित करने के रूप में देहरादून में आयोजित राज्य कार्यशाला के उद्घाटन में सीएम ने ये बयान दिया।

धामी ने कहा, "20 अप्रैल से 25 अप्रैल तक राज्य में डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। देश के संविधान को बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया... प्रधानमंत्री मोदी उनके सपनों को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं। देश सामाजिक समरसता के साथ आगे बढ़ रहा है। डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 44 में नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता का प्रावधान किया था और उत्तराखंड इसे लागू करने वाला पहला देश बन गया है।"

14 अप्रैल को डॉ. आंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई जाएगी।