Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

पीएम मोदी ने सीएम विजय को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की

CM Vijay Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को उनके जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पद 10 मई को संभालने वाले विजय सोमवार को 52 साल के हो गए।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु सी. जोसेफ विजय जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके दीर्घ और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’’

डीएमके अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए टीवीके नेता को शुभकामनाएं दीं। पोस्ट में लिखा था, "मैं कामना करता हूं कि आप खुशी और शारीरिक-मानसिक सेहत के साथ जनता की सेवा करते रहें और इसके लिए आपको शक्ति मिले।"