Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की UAE, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली यात्रा संपन्न     |   UP: लखनऊ में ट्रेन के बॉक्स से युवती का शव मिला, पिता पर हत्या का आरोप लगा     |   झारखंड: पुलिस मुख्यालय में 25 से ज्यादा माओवादियों ने सरेंडर किया     |   J-K पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन को पिता की बरसी पर नजरबंद किया गया     |   यूपीः संभल के रहटोल और बराही में अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, भारी पुलिस तैनात     |  

राहुल गांधी ने लालू यादव को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, बोले- हमारे बीच का रिश्ता सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं

Delhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ उनका रिश्ता सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं, बल्कि समान मूल्यों और सामाजिक न्याय के संघर्ष पर आधारित है। लालू प्रसाद बुधवार को 78 साल के हो गए। 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे बीच का रिश्ता सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रहा- ये एक गहरा मानवीय जुड़ाव है, जो समान मूल्यों और सामाजिक न्याय के संघर्ष पर आधारित है।" उन्होंने कहा, "आपका जीवन संघर्षों से भरा रहा है, लेकिन आपने हमेशा मजबूती और हौसले के साथ उन लोगों की आवाज़ उठाई है, जिन्हें अक्सर अनसुना कर दिया जाता है।" 

राहुल गांधी ने कहा, "आज आपके जन्मदिन पर मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।" कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट किया, "राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री, लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।"