Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

जैसलमेर में सदियों पुरानी दरगाह पर चलेगा बुलडोजर, 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत मिला नोटिस

Rajasthan: राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर रामगढ़ में मौजूद सदियों पुरानी महमूद शाह पीर जिलानी दरगाह को सरकार के 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत गिराने का नोटिस मिला है। 'ऑपरेशन क्लीन' राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सरकार का सुरक्षा और अतिक्रमण-विरोधी अभियान है। इस अभियान का मकसद सीमा के 50 किलोमीटर के दायरे में हुए अतिक्रमण को हटाना है।

अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित और 250 से 300 साल पुरानी मानी जाने वाली इस दरगाह के जमीन के कागजात दिखाने के नोटिस की लोग आलोचना कर रहे हैं। ये दरगाह अलग-अलग धर्मों के लोगों के लिए एक अहम सांस्कृतिक स्थल है।

मंगलवार को अधिकारियों ने मुस्लिम पक्ष की बात सुनी। उन्होंने कहा कि सदियों पुरानी दरगाह के जमीन के मालिकाना हक के दस्तावेज दिखाना शायद मुमकिन न हो। फिलहाल, अधिकारियों ने यह प्रक्रिया रोक दी है। एक हफ्ते के अंदर फैसला लिए जाने की उम्मीद है।