Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले - पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा     |   दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां     |   गांधीनगर: आज से गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू     |   जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता     |  

बिहार: पटना सिविल कोर्ट में ट्रांसफार्मर में धमाका, एक वकील की मौत, चार घायल

Patna: बिहार के पटना सिविल कोर्ट में बुधवार को ट्रांसफार्मर फटने से एक वकील की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। मृतक की पहचान पटना सिविल कोर्ट के वकील देवेंद्र प्रसाद के रूप में की गई है।

एक वकील ने कहा, "दोपहर में खाने के बाद जब हमने अपना काम फिर से शुरू किया तो ट्रांसफार्मर में अचानक विस्फोट हो गया, जिसमें ट्रांसफार्मर के नीचे काम करने वाले कुछ लोग घायल हो गए। देवेंद्र प्रसाद नाम के एक वकील की मौत हो गई। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, चार घायल हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।"

वकीलों ने बिना पंचनामे के शव को ले जाने के लिए पुलिस का विरोध किया। उन्होंने मृतक परिवार के लिए मुआवजे और कोर्ट परिसर में काम करने वाले वकीलों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था की मांग की।