Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

अंडरग्राउंड पाइप लाइन से तेल की चोरी, चोरों ने खोद डाली 40 मीटर लंबी सुरंग

दिल्ली से पानीपत जा रही इंडियन ऑयल की अंडरग्राउंड पाइपलाइन से तेल चोरी का अनोखा मामला सामने आया है. यहां तेल चोरों ने 40 मीटर लंबी सुरंग खोद कर पाइप लाइन छेद कर दिया और इसी छेद से रोज सैंकड़ो लीटर तेल चोरी करने लगे. पाइल लाइन के टेल पर तेल का दबाव कम हुआ तो इंडियन ऑयल के अधिकारियों को शक हुआ. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.