Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

ओडिशा: पूर्व केंद्रीय मंत्री देबेंद्र प्रधान का अंतिम संस्कार किया गया

पूर्व केंद्रीय मंत्री देबेंद्र प्रधान का मंगलवार को ओडिशा के पुरी में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और कई अन्य बीजेपी नेता मौजूद थे। योग गुरु बाबा रामदेव भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता देबेंद्र प्रधान का सोमवार को निधन हो गया था। वह 84 वर्ष के थे। उनके पुत्र धर्मेन्द्र प्रधान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मौजूदा केंद्र सरकार में शिक्षा मंत्री हैं।