Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

ओडिशा सरकार ने मजदूरों को लू से बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम, स्पोर्ट्स एक्टिविटी पर लगाई रोक

Odisha: पूरे ओडिशा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। राजधानी भुवनेश्वर में पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौजूदा हालातों को देखते हुए राज्य सरकार की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। सरकार ने मजदूरों के काम के घंटे सीमित कर दिए हैं। श्रम और ईएसआई विभाग ने जिला कलेक्टरों, श्रम अधिकारियों और आरडीसी को ये सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि मजदूर सुबह 11 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक काम न करें।

विभाग ने सभी राज्य और केंद्र सरकार के कार्यालयों, व्यावसायिकों, उद्योगों, दुकानों के मालिकों और ठेकेदारों से संबंधित अधिकारियों से कहा है कि वो हीटस्ट्रोक से बचाने के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक मजदूरों से काम न कराएं। इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि अगर कर्मचारी आपातकालीन सेवाओं से जुड़े हैं और वो काम के लिए बाहर निकलते हैं तो ऐसे में कंपनियों को उनकी सेफ्टी के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे।

ये दिशानिर्देश छह अप्रैल से 15 जून तक तक जारी रहेंगे। इसके अलावा, विभाग ने अधिकारियों को दफ्तरों में ठंडे पानी की चीज़े, ओआरएस पैकेट समेत जरूरत की चीज़ों को रखने के लिए भी कहा गया है। सीडीएमओ और एसडीएमओ को सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और ईएसआई अस्पतालों में सनस्ट्रोक से पीड़ित लोगों के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैया करना के लिए भी कहा गया है।

इसी तरह एसआरसी ने खेल और युवा सेवाओं के निदेशक को आउटडोर स्पोर्ट्स एक्टिविटी पर रोक लगाने के लिए कहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, सात से 10 अप्रैल तक तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक कम होने की संभावना है। विभाग का कहना है कि सात, आठ और नौ अप्रैल को राज्य के ज्यादातर इलाकों में आंधी और बारिश हो सकती है।