Breaking News

दार्जिलिंग में भूस्खलन के कारण बंद हुई सड़कें, पर्यटक फंसे     |   लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयगराज में एक्शन, 86 गेस्टहाउस-होटल, बैंक्वेट हॉल का रजिस्ट्रेशन निरस्त     |   अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर में लगातार भारी बारिश से आई बाढ़, एक की मौत, 4 लापता     |   NEP 2020 के तहत क्लास-9 के पाठ्यक्रम में बदलाव, पढ़ाया जाएगा आपातकाल 1975-77 का विषय     |   दिल्ली: यमुना बाजार में O जोन क्षेत्र में अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन, 300 से ज्यादा घर होंगे ध्वस्त     |  

ये चुनावी घोषणापत्र नहीं, हमारा संकल्प है, बीजेपी के घोषणापत्र पर मंत्री जी. किशन रेड्डी

Hyderabad: केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने रविवार को कहा कि बीजेपी अपने घोषणापत्र को संकल्प के रूप में देखती है, जिसमें पार्टी ऐसे वादे करती है जिन्हें पूरा किया जा सकता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी ने पिछले चुनावों में किए सभी वादों को पूरा किया है।

हैदराबाद में रेड्डी ने कहा, "हम इसे चुनावी घोषणापत्र नहीं कह रहे हैं। कई पार्टियां चुनाव के दौरान कई वादे करती हैं, लेकिन उन्हें पूरा करने में नाकाम रहती हैं। बीजेपी केवल चुनावी वादे करने के बजाय इसे एक संकल्प के रूप में मान रही है। बीजेपी का 'संकल्प पत्र', ये गारंटी है कि पार्टी अपने वादे पूरे करेगी।"

उन्होंने कहा, "पिछली बार, हमने 'वंदे भारत' ट्रेनों का वादा किया था और उन्हें पूरा किया। पिछले चुनाव में हमने स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने का वादा किया था और हम सफल हुए। भारत अब नए स्टार्टअप शुरू करने के मामले में विश्व स्तर पर तीसरे नंबर पर है। इसके अतिरिक्त, हमारा 'बेटी बचाओ, बेटी' 'पढ़ाओ' अभियान सफल रहा है। ये उदाहरण हैं कि हमने पिछले घोषणापत्रों को कैसे लागू किया है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर खास ध्यान दिया गया है।