Breaking News

दिल्ली: घायलों से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचीं रेखा गुप्ता     |   सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने घायलों को दिए 5-5 लाख के चेक, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार     |   बिहार बाढ़ पर मीसा भारती ने ललन सिंह को घेरा, NDA सरकार की तैयारियों पर उठाए सवाल     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |  

MP: खजुराहो में INDIA गठबंधन को झटका, सपा उम्मीदवार मीरा यादव का नामांकन खारिज

मध्य प्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार मीरा यादव का नामांकन पत्र शुक्रवार को निर्वाचन अधिकारी ने जांच के बाद खारिज कर दिया। कांग्रेस ने विपक्षी गुट 'इंडिया' के सीट बंटवारे फॉर्मूले के तहत खजुराहो को एसपी के लिए छोड़ा था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "पन्ना जिला कलेक्टर और निर्वाचन अधिकारी ने एसपी प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन पत्र खारिज कर दिया है क्योंकि उन्होंने 'बी फॉर्म' पर साइन नहीं किए थे। बीजेपी ने खजुराहो से मौजूदा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को मैदान में उतारा है। 

नामांकन रद्द होने पर मीरा यादव के पति दीप नारायण यादव ने कहा, "देखिए उन्होंने दो कमियां निकालकर निरस्त कर दिया। पहला, कल जब पर्चे की जांच की जा रही थी तो कल बता देना चाहिए, ये निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा है। उसे ठीक कराना रिटर्निंग ऑफिसर का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि मतदाता फॉर्म के साथ लगी सूची प्रमाणित नहीं है या पुरानी है। मुख्य मुद्दा ये है कि ऐसी खजुराहो से एसपी के नामांकन को लेकर बड़े नेता भी डरे हुए थे। ये सब गठबंधन के प्रभाव की वजह से हो रहा है।"

एक सवाल के जवाब में यादव ने कहा कि खजुराहो में 15 और भी उम्मीदवार हैं और हम अपने वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करने के बाद उनमें से एक का समर्थन करेंगे।