Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

विशाखापत्तनम में 'हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं' नियम के साथ शुरू हुआ नया साल, यात्रियों ने किया स्वागत

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में प्रशासन ने नए साल की शुरुआत बढ़ते सड़क हादसों को रोकने की कोशिश के साथ की। इसके तहत एक जनवरी, 2026 से 'हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं' नियम लागू कर दिया गया। पेट्रोल पंपों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को ईंधन न दें।

कई यात्रियों का कहना है कि इस पहल से लोगों में सुरक्षित आदत विकसित करने और हादसों से होने वाली मौत कम करने में मदद मिलेगी। प्रशासन को उम्मीद है कि इस पहल से आम लोगों में जागरूकता फैलेगी और हेलमेट पहनने की आदत जिम्मेदार व्यवहार को प्रोत्साहित करेगी।