Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

बिहार ट्रेन हादसा पीड़ितों को लेकर आगे आई नीतीश सरकार, मुआवजे का एलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को ऐलान किया कि बुधवार रात बक्सर जिले में दिल्ली-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के सभी पीड़ितों को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हांलाकि ये रेल विभाग का मामला है लेकिन राज्य सरकार लोगों की मदद के लिए सभी कोशिशें कर रही है।

12506 दिल्ली-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के छह डिब्बे बुधवार को बिहार के बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। इस हादसे में करीब चार लोगों की मौत हो गई और 50 लोग घायल हो गए हैं।