Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

नीतीश कुमार नहीं रहेंगे मुख्यमंत्री, लालू यादव ने रच दिया चक्रव्यूह

बिहार सरकार में इन दिनों एक अलग तरह की जूतमपैजार चल रही है. जहां एक तरफ ललन सिंह के इस्तीफे की अफवाह-अटकले बढ़ती जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ जेडीयू और राजद के बीच खींचतान सामने आ रही है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि लालू अपने बेटे और वर्तमान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर देखना चाहते हैं, और इस बात की ‘200 प्रतिशत’ संभावना है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और तेजस्वी के लिए उन्हें गद्दी छोड़नी होगी.

पटना में पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए एक भविष्यवाणी कर दी. उन्होंने कहा कि जल्द ही नीतीश की कुर्सी जाने वाली है. उन्होंने आरोप लगाया कि लालू अपने बेटे तेजस्वी यादव को बिना किसी देरी के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर देखना चाहते हैं. गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि उनकी हाल में प्रसाद से बातचीत हुई थी और इस दौरान उन्होंने महसूस किया कि प्रसाद के दिमाग में क्या चल रहा है. भाजपा नेता ने दावा किया है कि काफी समय से महागठबंधन में आंतरिक शीत युद्ध चल रहा है. उन्होंने कहा कि लालू यादव ने पूरा चक्रव्यूह रच दिया है.