Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

INDIA से नीतीश कुमार की राह अलग

बिहार में सियासी हलचल तेज है. अटकले हैं कि दो-तन दिन की बैठकों के दौर के बाद नीतीश कुमार आज इस्तीफा दे देंगे. पर मुख्यमंत्री वह फिर से भारतीय जनता पार्टी के साथ आ कर बन सकते हैं. कल तक तो एक पल को संदेह भी था कि क्या वाकई ऐसा होगा? लेकिन आज जनता दल यूनाइटेड के विधान परिषद के सदस्य के बयानों ने लगभग नीतीश के सियासी पाला बदलने पर मुहर लगा दी है.

एमएलसी नीरज कुमार ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी को पदयात्रा निकालने का पूरा अधिकार है लेकिन पदयात्रा के नतीजे आप देखिए. नीरज कुमार ने कहा- “जब पदयात्रा पश्चिम बंगाल में दाखिल हो रही थी तब ममता बनर्जी दरकिनार हो गईं और अब जब राहुल बिहार में दाखिल हो रहे हैं तो यहां के भी राजनीतिक हालात बदल रहे हैं”. नीरज ने राहुल गांधी को आत्ममंथन की सलाह देते हुए कहा है कि उन्हें देखना चाहिए की ऐसा क्यों हो रहा है कि जहां भी वह जाते हैं, कांग्रेस के सहयोगी छिटक जाते हैं.