Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नागपुर में मेगा रोड शो

केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र के नागपुर से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार नितिन गडकरी ने मंगलवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में मेगा रोड शो किया। रोड शो में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। नितिन गडकरी वर्तमान में नागपुर से सांसद हैं और अब वे तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाना चाहते हैं।

गडकरी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में सात बार के लोकसभा सदस्य और कांग्रेस नेता विलास मुत्तेमवार को लगभग 2.85 लाख वोटों के अंतर से हराया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में गडकरी को कुल वोटों के 55.67 फीसदी वोट मिले। लेकिन महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले के खिलाफ उनकी जीत का अंतर 2.15 लाख वोट था।