Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

केरल के मलप्पुरम जिले में निपाह वायरस का मामला सामने आया

केरल के मलप्पुरम जिले में निपाह वायरस से संक्रमण का एक मामला सामने आया है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने गुरुवार को ये जानकारी दी। जॉर्ज ने बताया कि मलप्पुरम के वलंचेरी में रहने वाली एक महिला में निपाह वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि महिला का पेरिंतलमन्ना के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि महिला पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी और उसमें बाद में खांसी व सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण भी उभरे थे।

उन्होंने कहा कि महिला में निपाह वायरस से संक्रमण की आशंका के चलते उसके नमूने जांच के लिए पुणे की विषाणुविज्ञान प्रयोगशाला भेजे गए थे। अधिकारियों के मुताबिक, प्रयोगशाला ने जांच के बाद पुष्टि की कि महिला निपाह वायरस के संक्रमण से जूझ रही है।