Breaking News

पीएम नरेंद्र मोदी कल सूरत और दमन में कई जनकल्याण कार्यक्रमों में होंगे शामिल     |   पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष ने ऋतबृत बनर्जी के निष्कासन को अवैध बताया     |   इंडिया ब्लॉक की 8 जून को होने वाली बैठक में DMK ने शामिल नहीं होने का ऐलान किया     |   कर्नाटक: ‘बेंगलुरु विकास मंत्रालय ही चाहिए’, मंत्री रामलिंगा की CM डीके से डिमांड     |   पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने कालीघाट मंदिर में मां काली के दर्शन किए     |  

कर्नाटक में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण, डीके शिवकुमार लेंगे CM पद की शपथ

कर्नाटक में आज नई सरकार का गठन होने जा रहा है। कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजधानी बेंगलुरु में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। नई सरकार के गठन के साथ ही राज्य मंत्रिमंडल का भी विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ 13 मंत्री भी शपथ लेंगे और नई कैबिनेट का हिस्सा बनेंगे। मंत्रियों को विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी बाद में सौंपी जाएगी।

कांग्रेस नेतृत्व ने सरकार गठन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। नई सरकार से राज्य में विकास कार्यों को गति देने, जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने और चुनावी वादों को पूरा करने की अपेक्षा की जा रही है। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। नई सरकार के गठन के साथ ही कर्नाटक की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी।