Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

पहलगाम हमले के करीब एक साल बाद कश्मीर में लौटी रौनक, पर्यटन उद्योग ने पकड़ी रफ्तार

Jammu and Kashmir: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के करीब सालभर बाद घाटी में रौनक लौट आई है और पर्यटन उद्योग फल-फूल रहा है। इस हमले के बाद पर्यटक भी घाटी का रुख कम रहे थे लेकिन अब बाजारों में रौनक लौट आई है। यहां की शामों में नया उत्साह नजर आ रहा है। पर्यटकों के फिर से कश्मीर के लोकप्रिय स्थलों पर जाने से यहां धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य नजर आ रहा है।

इस माहौल में स्थानीय कारोबारियों को नई उम्मीद जगी है, साथ ही वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को यहां आने के लिए प्रोत्साहित भी कर रहे हैं। वो आशा करते हैं कि गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ ही ये रुझान आने वाले महीनों में भी जारी रहेगा। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था में भी सुधार होगा।

22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी है। इस हमले में 26 लोगों ने जान गंवाई थी, जिसकी दर्द भरी यादें पूरे देश में आज भी ताजा हैं। एक साल तक आर्थिक और भावनात्मक नुकसान झेलने के बाद, अब घाटी के लोगों के लोगों में उम्मीद की किरण जगी है।