जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) ने मादक पदार्थ-आतंकवाद मामले में एक परिसर में छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने ये जानकारी दी। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सैलान इलाके के पुलिस लाइन क्षेत्र में छापे मारे गए। सूत्रों के अनुसार जमीर शेख के घर पर छापेमारी मादक पदार्थ-आतंकवाद के वित्तपोषण मामले की जांच से जुड़ी थी। एसआईए क्षेत्र में आतंकवादी संगठनों और व्यक्तियों और समूहों के बीच कथित वित्तीय संबंधों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि शेख के घर की तलाशी ली गई और एजेंसी जांच के तहत जब्त किए गए सामानों का विश्लेषण कर रही है।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.