जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) ने आज पुंछ और सुरनकोट इलाके के कई स्थानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई कथित तौर पर आतंकी नेटवर्क और उनके स्थानीय सहयोगियों (ओवरग्राउंड वर्कर्स) से जुड़े मामलों की जांच के तहत की गई. एनआईए की टीमों ने स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर कई संदिग्ध ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया. कश्मीर में लगातार इस तरह की कार्रवाई चल रही है. जिससे आतंकवादी गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके.
छापेमारी के दौरान कुछ दस्तावेज, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरण भी जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है, जिनकी जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय आतंकी मॉड्यूल, घुसपैठ और उनके सहयोगियों के नेटवर्क को तोड़ने के उद्देश्य से की गई है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या इन लोगों के सीमा पार बैठे आतंकियों से संपर्क थे या नहीं. क्या ये लोग उनके लिए काम तो नहीं कर रहे थे.
घुसपैठ रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाई गई है. जब्त सामग्री से आगे की पूछताछ होगी. कश्मीर में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार सक्रिय हैं. सीमा सुरक्षा को और मजबूत किया जा रहा है. नागरिकों से अपील है कि संदिग्ध गतिविधियां देखने पर तुरंत पुलिस या सुरक्षा बलों को सूचित करें. स्थानीय सहयोग से ही आतंकवाद पर काबू पाया जा सकता है. इस तरह की कार्रवाई सुरक्षा एजेंसियां लगातार कर रही है. इसमें उनको सफलता भी मिल रही है. आतंकी गतिविधियों को खत्म करने के लिए इस तरह की कार्रवाई जरूरी है. सीमा पार से लगातार सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने की कोशिश की जाती है. इस पर लगाम लगाने का प्रयास है.