तमिलनाडु में तिरुपुर के थिरुमुरुगनपूंडी में एवीपी आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज में एक नीट अभ्यर्थी को उसके कपड़ों में कई बटन लगे होने के कारण प्रवेश नहीं दिया गया। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिस अधिकारी ने छात्रा कनिमोझी को अपने दोपहिया वाहन पर बिठाया, उसे दूसरा कपड़ा खरीदने में मदद की और समय पर परीक्षा केंद्र पर वापस पहुंचाया।
इस बीच, ऐश्वर्या नाम की एक और छात्रा ने बताया कि उसका फोटो साफ नहीं होने की वजह से एंट्री नहीं दी गई, लेकिन बाद में दूसरी फोटो खींचे जाने के बाद उसे परीक्षा देने की अनुमति दी गई। तिरुपुर जिले के सात केंद्रों पर 3212 से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए। देशभर में परीक्षा दोपहर दो बजे शुरू हुई।
नीट परीक्षा: बटन वाले कपड़ों के कारण तिरुपुर में छात्रा को एग्जाम में नहीं मिली एंट्री
You may also like
‘योगी की पाती’ के 50 सप्ताह पूरे, सीएम योगी 16 नवंबर को करेंगे कॉफी टेबल बुक का विमोचन.
छठ पूजा पर दिल्ली मेट्रो की खास व्यवस्था, 16 नवंबर को सुबह 4:30 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें.
CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल, युवाओं ने की सरकार की तारीफ.
योगी सरकार में 76 हजार से अधिक महिलाएं बनीं लखपति दीदी, रोजाना 13 लाख लीटर दूध का संग्रह.