Breaking News

मोदी सरकार के दिग्गज मंत्रियों की आज 11 बजे होगी बैठक, मॉनसून सत्र की रणनीति पर मंथन     |   मुर्शिदाबाद में बड़ा हादसा... ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 2 बच्चों समेत 3 की मौत     |   राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात UPSSF के पद अब होंगे स्थायी, चढ़ावा चोरी के बाद बड़ा फैसला     |   नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में AC फटने से लगी आग, बड़ा हादसा टला     |   जम्मू-कश्मीर: पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश में एक शख्स ढेर, चार SOG जवान घायल     |  

NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी, 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए क्वालिफाई, आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार, 16 जुलाई को देर रात NEET UG 2026 के नतीजे घोषित कर दिए. इस बार देश भर में 11.21 लाख कैंडिडेट्स क्वालिफाई हुए हैं. ये छात्र अब मेडिकल (MBBS, BDS और आयुष) कोर्स में एडमिशन ले सकेंगे. पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल दोनों ने 720 में से 715 नंबर हासिल कर टॉप किया है. 

परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट अब ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in से अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. NTA ने ऑल इंडिया रैंक होल्डर्स, स्टेट टॉपर्स, कैटेगरी-वाइज टॉपर्स, क्वालिफाइंग कट-ऑफ और भाषा के आधार पर शामिल लोगों की लिस्ट भी जारी की है. नतीजे समय पर घोषित किए गए हैं जिससे मेडिकल एडमिशन और काउंसलिंग का शेड्यूल सही समय पर चलता रहे.

  • NTA के मुताबिक19 कैंडिडेट्स ने 700 से ज्यादा मार्क्स स्कोर किए.
  • 138 कैंडिडेट्स ने 690 से ज्यादा मार्क्स हासिल किए. 
  • 1,492 कैंडिडेट्स ने 650 या उससे ज्यादा नंबर पाए.
  • 10,160 कैंडिडेट्स ने 600 या उससे ज्यादा नंबर पाए.
  • 90,780 कैंडिडेट्स ने 500 या उससे ज्यादा मार्क्स पाए.

एजेंसी ने कहा कि टॉप 138 परफॉर्मर्स में से 93 परसेंट से ज्यादा पहली बार NEET कैंडिडेट थे, जबकि उनमें से लगभग सभी की उम्र 17 से 19 साल के बीच थी. उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 1.7 लाख से ज्यादा क्वालिफाइड कैंडिडेट हैं, जबकि केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में 43 क्वालिफाइड कैंडिडेट हैं. NTA ने कहा कि 17 स्टेट टॉपर्स ने 700 या उससे ज्यादा मार्क्स हासिल किए, जबकि 26 स्टेट टॉपर्स ने 690 से ज्यादा मार्क्स हासिल किए.

21 जून को हुए NEET UG 2026 री-एग्जाम में भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 5,440 एग्जाम सेंटर पर लगभग 20 लाख कैंडिडेट ने परीक्षा दी. यह एग्जाम 13 भाषाओं में हुआ था, जिनमें इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी और उर्दू शामिल हैं. क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स में 58 फीसदी से ज्यादा महिलाएं हैं. पुरुष उम्मीदवारों की तुलना में महिला उम्मीदवारों के क्वालिफाई करने की दर भी ज्यादा रही. रिजल्ट के साथ कैटेगरी के हिसाब से कट-ऑफ मार्क्स और क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल भी जारी कर दिए गए हैं. फाइनल ‘आंसर की’ जारी होने के एक दिन बाद रिजल्ट घोषित किया गया.