Breaking News

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज     |   चंदा चोरी केस: SIT की सिफारिश के बाद राम जन्मभूमि ट्रस्ट की शिकायत पर FIR दर्ज     |   भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेशी राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपा     |   उत्तर प्रदेश: संभल में राइस मिल में हादसा, टैंक में घुसे 2 मजदूरों की मौत     |   बिहार: PMCH के प्रिंसिपल डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह पर गिरी गाज, पद से हटाए गए     |  

ओडिशा के केंद्रपाड़ा में हिंदू श्मशान घाट की देखभाल कर रहे मुस्लिम दंपती

Kendrapara: ओडिशा के केंद्रपाड़ा में सैमसन बीबी और उनके पति शेख सुलेमान पिछले कई सालों से हिंदुओँ के श्मशान घाट की देखभाल कर रहे हैं। सुलेमान के मुताबिक जब वे पहली बार यहां पहुंचे तो श्मशान पूरी तरह बदहाल था। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर यहां के हालात सुधारने का जिम्मा उठाया। ये दंपती नगर पालिका से बिना कोई मेहनताना लिए निस्वार्थ इस काम को कर रहा है।

सैमसन बीबी का कहना है कि वे इंसानियत के नाते इस काम को करती हैं। साथ ही यहां से मिलने वाले दो पैसों से उनका खर्चा निकल जाता है। शवों के अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोग कभी कभार इस दंपती को कुछ पैसे दे देते हैं। वैसे सुलेमान दिहाड़ी मजदूर हैं और उसी कमाई से उनका घर चलता है।