Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

जब तक बेटा मरा नहीं गला दबाए रखी थी हत्यारिन मां

बच्चे की उम्र चार साल, पैदा होने के एक साल बाद मम्मी-पापा अलग हो गए. एक साल की उम्र में तो उसे पता भी नहीं रहा होगा कि अब मम्मी-पापा साथ नहीं रहेंगे. उसे ही किसी के हिस्से में जाना होगा. कोर्ट में केस चलता रहा. तब तक वह मां के साथ रहा. कोर्ट ने आदेश दिया कि हफ्ते में एक दिन बच्चे का पिता बेटे से मिल सकता है. शायद इसी दिन से बाप-बेटे के मिलन का ये रिश्ता मां को खटकने लगा. जो प्यार और ममता मां के मन में बेटे को लेकर थी, वो मर गई. और इस कदर मरी कि मां ने बेटे को ही मार डाला.

ये दर्दनाक वारदात गोवा के उस कैंडोलिम होटल के कमरा नंबर-404 की है, जहां बेंगलुरु के स्टार्टअप कंपनी की फाउंडर और CEO सूचना सेठ ने अपने चार साल के मासूम बेटे को मारा डाला. कत्ल करने के बाद वह बेटे का शव ट्रॉली बैग में लेकर गोवा से भागने की फिराक में थी. इसके लिए उसने बकायदा होटल स्टाफ से एक टैक्सी बुक कराई, लेकिन होटल स्टाफ, पुलिस और ट्रैक्सी ड्राइवर की सूझबूझ से वह पकड़ी गई.