Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

मुंबई का झावेरी बाजार गणेश उत्सव की चकाचौंध से हुआ रोशन

मुंबई के झावेरी बाजार में शनिवार से शुरू होने वाले दस दिनों के गणेश चतुर्थी उत्सव के कारण काफी चकाचौंध है। इस बाजार में चांदी से गणेश की मूर्तियां, आभूषण और सजावटी सामान बनते हैं।

झावेरी बाजार में चांदी से बने हुए भगवान गणेश की पसंदीदा मिठाई मोदक और उनके वाहन चूहे भी मिलते हैं। यहां के दुकानदारों का कहना है कि लोग इस दौरान भगवान गणेश से जुड़े चांदी के सिक्के भी खरीदते हैं।

मुंबई का झावेरी बाज़ार आभूषण की दुकानों के लिए फेमस है। त्योहारों, शादियों और दूसरे समारोहों के दौरान गहनों की खरीदारी के लिए न केवल मुंबई बल्कि बाहर से भी लोग आते हैं।