मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रविवार तड़के एक राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने से मुंबई-दिल्ली मार्ग पर रेल यातायात बाधित हो गया, जिससे कई ट्रेन प्रभावित हुईं। मरम्मत का काम जारी है और कुछ घंटे में यातायात बहाल होने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे के कोटा मंडल के तहत आने वाले विक्रमगढ़ आलोट और लूनीरीछा स्टेशनों के बीच दिल्ली जा रही तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर आग लग गई।
घटनास्थल पर मौजूद कोटा के अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक लकिट कुमार धुरिंदर ने फोन पर पीटीआई वीडियो को बताया कि इस घटना के कारण आठ से 10 यात्री ट्रेन की आवाजाही प्रभावित हुई। उन्होंने कहा, ''मरम्मत का काम (ओवरहेड उपकरणों पर) युद्ध स्तर पर चल रहा है। तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 कोच में आग लग गई और ‘लगेज-कम-गार्ड वैन’ में फैल गई।"
68 यात्रियों को ले जा रहे कोच को 15 मिनट के भीतर खाली करा लिया गया और इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। बाद में सुरक्षा उपाय के रूप में ओवरहेड बिजली की आपूर्ति बंद करने के बाद प्रभावित कोच को रेक से अलग कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
मध्य प्रदेश के रतलाम में राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने से मुंबई-दिल्ली रेल यातायात प्रभावित
You may also like
कर्नाटक में शराब पर टैक्स का नया मॉडल लागू, नई कीमतें घोषित.
दिल्ली में अब दौड़ेगी ज्यादा मेट्रो, PM मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद DMRC का ऐलान.
तेलंगाना के जेडचेरला में महिला की चाकू मारकर हत्या, स्थानीय लोगों की पिटाई के बाद आरोपी की भी मौत.
'राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय', CM योगी ने BJP की राजनीतिक विचारधारा को बताया सबसे बड़ी ताकत.