Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

तुषार कपूर ने पूरी की ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग, शेयर की शेड्यूल रैप सेल्फी

अभिनेता तुषार कपूर ने अपनी अगली फिल्म "गोलमाल 5" की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है और ये कॉमेडी फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म है। इसकी शुरुआत 2006 में "गोलमाल: फन अनलिमिटेड" से हुई थी। इसके बाद, 2008 में इसका सीक्वल "गोलमाल रिटर्न्स" आया, जिसके बाद 2010 में "गोलमाल 3" और 2017 में "गोलमाल अगेन" रिलीज हुई।

अभिनेता अजय देवगन की ये सीरीज शरारती और बिना किसी मकसद वाले दोस्तों के एक ग्रुप के इर्द-गिर्द घूमती है- गोपाल (देवगन), माधव (अरशद वारसी), लक्ष्मण (श्रेयस तलपड़े, शरमन जोशी और कुणाल खेमू) और लकी (तुषार कपूर)- जो अक्सर अजीब और अफरा-तफरी वाली स्थितियों में फंस जाते हैं।

तुषार कपूर ने शनिवार को फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "#Schedulewrapselfie #golmaal5 79 दिन की कड़ी मेहनत, जुनून, दिन-रात की शूटिंग, झपकी और छुट्टियां! लेकिन तस्वीर अभी बाकी है।" "गोलमाल 5" में अक्षय कुमार भी नजर आएंगे और इसका निर्माण रोहित शेट्टी पिक्चर्स के बैनर तले शेट्टी ने रिलायंस एंटरटेनमेंट के सहयोग से किया है।

तुषार कपूर अब "वेलकम टू द जंगल" में दिखाई देंगे, जो "वेलकम" फ्रेंचाइज की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है और इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन और लारा दत्ता सहित कई अन्य कलाकार भी हैं।