Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

तेलंगाना के संगारेड्डी में मां ने अपने ही तीन बच्चों को जहर दिया

तेलंगाना के संगारेड्डी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक मां ने अपने ही बच्चों को जहर दे दिया और बाद में खुद भी जगह खा लिया। तीन बच्चों की मौत उनकी मां द्वारा खिलाए गए जहर को खाने से हुई। बच्चों की मां रजिता बेहोश पाई गई और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

अमीनपुर के राघवेंद्र नगर कॉलोनी की रहने वाली रजिता ने गुरुवार रात अपने बच्चों 12 साल के साई कृष्णा, 10 साल की मधुप्रिया और 8 साल के गौतम को जहर मिला दही चावल खिला दिया। उसने भी वही खाना खाया, लेकिन उसके पति चेन्नईय्या को अलग से दाल चावल दिया गया।

बच्चे कुछ देर बाद सो गए। चेन्नईय्या, जो काम पर गया था, रात 11 बजे घर लौटा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी को पेट में तेज दर्द हो रहा है। वो उसे अस्पताल ले गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और बच्चों की नींद में ही मौत हो गई। फिलहाल, रजिता की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है। उन्हें संदेह है कि पारिवारिक विवाद या किसी साजिश के चलते ये हुआ।