Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

दुर्गा पूजा के दौरान 50 लाख से ज्यादा यात्रियों ने कोलकाता मेट्रो में किया सफर

दुर्गा पूजा के छह दिनों के दौरान 50 लाख से ज्यादा लोगों ने कोलकाता मेट्रो से यात्रा की। पिछले साल की तुलना में 1.77 फीसदी ज्यादा यात्रियों ने मेट्रो में सफर किया। दक्षिणेश्वर और न्यू गरिया के बीच ब्लू लाइन पर 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर के बीच 44.19 लाख लोगों ने यात्रा की।

ग्रीन लाइन 2, हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड में कुल 3.79 लाख यात्रियों ने यात्रा की, जबकि सेक्टर 5 और सियालदह के बीच ग्रीन लाइन-1 में 2.53 लाख लोगों ने यात्रा की।

शहर के उत्तरी किनारे पर स्थित दम दम मेट्रो स्टेशन पर सबसे ज्यादा 4.43 लाख लोगों की आवाजाही दर्ज की गई, इसके बाद कालीघाट (3.61 लाख) और सोवाबाजार-सुतानुति (3.11 लाख) का स्थान रहा।

दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता मेट्रो ने अपनी सेवा के घंटे बढ़ा दिए थे और इस दौरान दोनों साइड पर त्योहारी भीड़ को संभालने के लिए स्पेशल मेट्रो चलाई गई।