Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

MP: आने वाले दिनों में और ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट

MP: मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आने वाले दिनों में और ज्यादा गर्मी पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों के लिए अगले पांच दिनों तक येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें दिन का अधिकतम तापमान और रात का न्यूनतम तापमान दोनों ज्यादा रहने की आशंका है।

कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। लिहाजा अधिकारियों ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और गर्मी से संबंधित बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

भोपाल के मौसम विज्ञानी ने बताया, "हीट वेव के लिए चेतावनी अगले पांच दिन के लिए जारी किया है। तो अभी बेसिकली आने वाले पांच से सात दिन तक प्रदेश में तापमान अधिक ही रहेगा। ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट जारी है। ऑरेंज अलर्ट रतलाम, धार, इंदौर, उज्जैन और गुना के लिए जारी किया गया है। भोपाल, विदिशा, सागर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों समेत क्षेत्रों में लू की स्थिति के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।"