Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

Punjab: मोगा के किसान ने जीती एक करोड़ की लॉटरी, परिवार में खुशी का माहौल

पंजाब में मोगा के किसान सुखदेव सिंह की एक करोड़ रुपये की लॉटरी निकली है। किसान सुखदेव ने नागालैंड से लॉटरी के 25 टिकट खरीदे थे, जिसमें हर एक टिकट की कीमत करीब छह रुपये थी और अब उन्होंने उसी लॉटरी से एक करोड़ रुपये जीता है, जो पूरे शहर भर में चर्चा का विषय बन गया है। सुखदेव को भी एक करोड़ रुपये की लॉटरी निकलने की उम्मीद नहीं थी और अब वे इस रकम को अपने परिवार के कल्याण और बाकी भविष्य की योजनाओं पर खर्च करेंगे।

सुखदेव के लॉटरी जीतने से परिवार में खुशी का माहौल है। सुखदेव का कहना है कि वे पिछले तीन सालों से लॉटरी टिकट खरीद रहे हैं, लेकिन ये पहली बार है जब उन्होंने इतनी बड़ी रकम जीती है। इससे पहले उन्हें एक हजार रुपये की जीत मिली थी।, नागालैंड स्टेट लॉटरी से एक करोड़ रुपये जीतना उनके लिए सपनों को साकार करने जैसा है।