Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

यूपी में प्रेम प्रसंग के शक में नाबालिग ने मजदूर की हत्या की

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक नाबालिग ने अपनी बहन के साथ कथित संबंध के चलते 19 साल के दलित मजदूर की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी। सोमवार को उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक खेत में मजदूर का शव मिला था। शुरुआती जांच में पता चला है कि एक लड़की के साथ उसके संबंध को लेकर के उसकी हत्या की गई।

मामले में लड़की के नाबालिक भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया, "नाबालिग ने उस पर ईंट से हमला किया, क्योंकि उसे शक था कि शिवम का उसकी बहन के साथ संबंध है। फोरेंसिक टीम ने सबूतों की पुष्टि की है।"

पुलिस अधिकारी ने बताया कि औराई इलाके के सियूर गांव का शिवम कुमार सरोज (19) रविवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) राम सरीख गुटाम ने बताया कि सरोज का शव सोमवार सुबह बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि सरोज के सिर पर ईंट से वार किया गया था। घटनास्थल से खून से लथपथ ईंट बरामद हुई है।