Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

एमपी के इन शहरों में दौड़ेगी मेट्रो

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में मेट्रो दौड़ाने को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने भोपाल में कहा कि भोपाल और इंदौर के अलावा मध्य प्रदेश के कई और शहरों में भी मेट्रो चलाने की योजना है. वो भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के लिए चयनित नगरीय निकायों को अवॉर्ड दे रहे थे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल और इंदौर के अलावा प्रदेश के अन्य शहरों में भी मेट्रो दौड़ाने की योजना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था कि जब मेट्रो ट्रेन प्रदेशवासियों के लिए एक सपना थी.

सीएम ने कहा कि भोपाल और इंदौर के अलाावा जबलपुर, ग्वालियर और प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में भी मेट्रो रेल निर्माण की योजना है. प्रदेश में रेलवे क्रासिंग खत्म करने के लिए 105 रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण के साथ ही 334 पुलों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.