Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

कोलकाता में तीन नए रूट पर मेट्रो सेवाएं शुरू

कोलकाता में पानी के नीचे हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड सेक्शन सहित कोलकाता मेट्रो के तीन नए रूट पर कमर्शियल सर्विसेज शुरू हो रही है, हुगली नदी के नीचे ग्रीन लाइन के हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड सेक्शन, ऑरेंज लाइन के कवि सुभाष-हेमंत मुखोपाध्याय सेक्शन और पर्पल लाइन के तारातला-माझेरहाट सेक्शन का उद्घाटन छह मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड सेक्शन में शुक्रवार तक रोजाना कुल 130 सर्विसेज होंगी, सीपीआरओ मेट्रो रेल कौशिक मित्रा ने कहा कि कि ट्रेनें हावड़ा मैदान और एस्प्लेनेड स्टेशनों से बारी-बारी से दोनों दिशाओं में 12-15 मिनट के अंतर पर चलेंगी।

सेवाएं रोज सुबह सात बजे शुरू होंगी और आखिरी ट्रेन रात नौ बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी, ईएम बाईपास पर कवि सुभाष-हेमंत मुखोपाध्याय (रूबी क्रॉसिंग) सेक्शन में, सोमवार से शुक्रवार तक सुबह नौ बजे से शाम चार बजकर 40 मिनट तक 20 मिनट के अंतर पर चलेंगी।

जोका-माजेरहाट सेक्शन पर सोमवार से शुक्रवार तक 25 मिनट के अंतर पर सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर तीन बजकर 35 मिनट तक चलेंगी।