Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

मौसम विभाग ने साइक्लोन 'दाना' के टकराने से पहले भारी बारिश के आसार जताए

चेन्नई में मौसम विभाग ने सोमवार को वेल्लोर, रानीपेट, तिरुपत्तूर, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, सेलम, कल्लाकुरिची, कुड्डालोर, तिरुवन्नामलाई, अरियालुर, पेरम्बलुर, तिरुचिरापल्ली और मयिलादुथुरई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

विभाग ने कहा कि 22 अक्टूबर को नमक्कल, नागपट्टिनम, तिरुवरूर, तंजावुर, पुदुक्कोट्टई, करूर जिलों और कराईकल इलाके में आंधी और बिजली के साथ भारी बारिश जारी रहेगी।

चक्रवात दाना की शुरुआत के बाद भारी बारिश का अनुमान हैै। संभावना है कि चक्रवात भारी बारिश, तेज हवाएं और तूफान लाएगा। ऐसे में मछली पकड़ने जैसे कामों के लिए भी खतरा है।