Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

मीरा रोड के अस्पताल को ईमेल से मिली बम की धमकी

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड पर मौजूद एक अस्पताल को बम की धमकी वाला ईमेल मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की बारिकी से तलाशी ली। इसके बाद पुलिस ने धमकी को फर्जी बताया।

पुलिस ने बताया कि मीरा भयंदर वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस की कई यूनिटों ने बम का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वॉड की मदद से तलाशी ली।

उन्होंने कहा, "बम की धमकी वाले ईमेल के बाद तलाशी के दौरान अस्पताल की घेराबंदी कर दी गई थी। गहन तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। ये फेक कॉल थी और हमने दो घंटे बाद अस्पताल को सामान्य रूप से काम करने दिया। ईमेल भेजने वाले का पता लगाया जा रहा है।"